फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पानी की निकासी में काेताही नहीं होगी बर्दाश्त

Fri, 18 Jul 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने विशेषकर बिजली निगम, सिंचाई और पंचायती विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों में रिहायशी क्षेत्र और खेतों से बारिश के पानी की निकासी के लिए आपसी तालमेल बनाकर कार्य करें।

जरूरत वाले स्थानों पर तुरंत प्रभाव से पंपसेट स्थापित करें। वहां अतिशीघ्र बिजली के कनेक्शन दिए जाएं। पंप ऑपरेटर ड्यूटी में ताही ना बरतें। पानी की निकासी दिन-रात नियमित रूप से होनी चाहिए। समाधान शिविर में पहुंचे फरियादियों से डीसी ने कहा कि यदि संबंधित अधिकारियों द्वारा दिए गए समय में समस्या का समाधान नहीं होता है तो वे मेरे ऑफिस में आकर स्थिति के बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन


डीसी गुप्ता वीरवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। इस दौरान विभिन्न गांवों के लोगों ने आबादी क्षेत्र और खेतों में बारिश का अत्यधिक पानी जमा होने व पानी निकासी न होने की समस्या रखी।

डीसी ने बिजली निगम, सिंचाई और पंचायती विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में मौके पर जाएं और पानी निकासी का उचित प्रबंध करें। समाधान शिविर में मुंढाल से राजीव ने, गांव सैय से राजबीर ने,बड़सी जाटान से रामकिशन ने, कोहाड़ से रमेश ने डीसी के समक्ष जलभराव की समस्या रखी और पानी निकासी करवाने की

मांग की।

शहर से मालरोड क्षेत्र, गांव सिवाड़ा, धनाना और गांव चांग के निवासियों ने पानी निकासी करवाने की मांग की। डीसी ने नागरिकों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम भिवानी महेश कुमार, नगराधीश अनिल कुमार, उप पुलिस अधीक्षक अनूप, डीडीपीओ आशीष मान, सुशील शर्मा, डीईओ निर्मल दहिया, डॉ. विनोद फोगाट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें