फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप आज से गुवाहाटी में

Fri, 24 May 2024 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मुएं थाए प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गुवाहटी के लिए रवाना होती टीम।
विज्ञापन
भिवानी। नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप 25 से 30 मई तक असम के गुवाहाटी स्थित लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन में आयोजित की जाएगी। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हरियाणा की टीम को मुए थाई स्पोटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने रवाना किया।
विज्ञापन

मुए थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा प्रदेश महासचिव सोमबीर वशिष्ठ ने कहा कि हरियाणा टीम में 17 लड़की व 59 लड़कों सहित 76 खिलाड़ी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जा रहे हैं। सीनियर वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी का आगामी होने वाले एशियन ओलिंपिक इंडोर एवं मार्शल आर्ट गेम के लिए चयन किया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा टीम कोच राकेश दिसोदिया, विकास, प्रेम कुमार, मास्टर योगेन्द्र शर्मा, सवित्रा देवी, मितलेश देवी, आरती शर्मा, अजय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें