फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आज

Fri, 07 Mar 2025 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। न्यायिक परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। उपमंडल कानूनी सेवा समिति के चेयरमैन एवं एसडीएसीजे सुनील कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव कम सीजेएम पवन कुमार के मार्गदर्शन में न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में न्यायिक परिसर में सभी प्रकार के मामलों के निपटारे से संबंधित प्रतिदिन प्री-लोक अदालत का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए मामलों से समाज सुदृढ़ होता है। राष्ट्रीय लोक अदालत में समाज में भाईचारे की भावना बढ़ने के साथ-साथ धन और समय की बचत भी होती है। राष्ट्रीय लोक अदालत में किसी की हार और जीत नहीं होती। लोगों की आपसी सहमति से केसों निपटारा करवाया जाता है। राष्ट्रीय लोक अदालतों के कारण लोगों को बहुत लाभ मिल रहा है। लोक अदालतों के फैसले के खिलाफ कोई भी अपील किसी भी अदालत में नहीं की जा सकती।


कृषि विज्ञान केंद्र में किसान मेला 11 को

भिवानी। कृषि विज्ञान केंद्र में 11 मार्च को दोपहर 12 बजे फसल अवशेष प्रबंधन पर किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में फसल अवशेष प्रबंधन के अलावा ग्रीष्मकालीन एवं खरीफ की उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मेले में कृषि, बागवानी, पशु पालन, मछली पालन एवं डेयरी के अलावा कई अन्य विभाग के स्टॉल, वैज्ञानिक ढंग से खेती और स्कीमों की जानकारी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों एवं विभाग के अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। मेले में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा। मेले में प्रोफेसर बलदेव राज कांबोज कुलपति चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार मुख्य अतिथि होंगे। मेले में किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर खेती के बारे में जानकारी ले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें