भिवानी। शिक्षिका मनीषा मौत मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संज्ञान लेते हुए भिवानी पुलिस से जवाब तलब किया है। यह कदम सामाजिक कार्यकर्ता और बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य सुशील वर्मा की शिकायत पर उठाया गया। सुशील वर्मा ने बताया कि मानवाधिकार आयोग की प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली बेंच ने भिवानी पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है।
अपनी शिकायत में उन्होंने भिवानी पुलिस अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और आयोग से प्रार्थना की कि इस मामले की जांच किसी उच्च स्तरीय एजेंसी से करवाई जाए। लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।