फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सिकंदरपुर के सरपंच बने नरेश

Mon, 10 Jul 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी। गांव सिकंदरपुर में सरपंच बने नरेश को विजेता का प्रमाण पत्र देते चुनाव अ​धिकारी। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। भिवानी में रविवार को पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। सिकंदरपुर में सरपंच पद के हुए उपचुनाव में नरेश विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामफल को 178 मतों से पराजित कर दिया। गांव सिकंदरपुर में सरपंच पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन

मतदान में विजेता नरेश को 796 मत, निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे रामफल को 618 मत, राजेंद्र को 18 मत, सुरेंद्र को 9 मत मिले। नोटा के पक्ष में सात मत पड़े। चुनाव पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि गांव सिकंदरपुर में कुल 1786 मतदाता हैं। रविवार को हुए मतदान में 1448 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया, वही मतदान 82 फीसदी रहा। उन्होंने बताया दोपहर 12 बजे तक 50 फीसदी मतदान रहा। मॉक पोल निर्धारित समय साढ़े छह बजे के करीब करवा दी गई, वही ठीक सात बजे मतदान शुरू हो गया था। अंतिम मतदान पांच बजकर 56 मिनट पर हुआ।
गांव सिकंदरपुर में सरपंच पद चुनाव में नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र रानोलिया और रामफल चुनावी मैदान थे। गांव सिकंदरपुर में इस बार सरपंच का पद पिछड़ा वर्ग ए के लिए आरक्षित था। ज्ञात रहे कि गांव सिकंदरपुर के सरपंच सत्यनारायण जांगड़ा का शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पूर्व अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। तब से यह पद रिक्त था और गांव में विकास कार्य के लिए प्रशासक रूप में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यरत थे। सरपंची के चुनाव में विजेता रहे नरेश वर्मा ने पिछला चुनाव भूतपूर्व सरपंच सत्यनारायण के विरुद्ध लड़ा था। जिसमें उसे करीब 639 मत मिले थे और वह निकटतम प्रतिद्वंद्वी से करीब 151 मतों से पराजित हुए थे। पिछली हार से सबक लेते हुए उन्होंने अबकी बार दोगुने उत्साह से चुनाव लड़ा और अबकी बार 178 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामफल से जीत गए।
विज्ञापन

सरपंच चुनाव के उम्मीदवार राजेंद्र ने भी पूर्व में सरपंच का चुनाव लड़ा था और उसे पिछली बार 34 मत मिले थे। अबकी बार उसे 18 मत मिले। पिछले चुनाव की हार का अंतराल व अबकी बार का अंतराल 16 मतों का रहा। वहीं सरपंच चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रहे सुरेंद्र को मात्र नौ मत मिले।
भूतपूर्व सरपंच के भाई सत्यनारायण जांगड़ा के छोटे भाई रामफल जांगड़ा ने भी चुनावी मैदान में पहली बार किस्मत आजमाई और उसे 618 मत मिले। वहीं पंच चुनाव में बड़सी जाटान में वार्ड 11 में विजय विजेता रहे। उन्होंने निकटता प्रतिद्वंद्वी विकास को 20 मतों से पराजित किया।


रविवार को जिले में एक सरपंच पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। गांव सिकंदरपुर में सरपंच के चुनाव में नरेश विजेता रहे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव ड्यूटी से जुड़े कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन




- रविंद्र दलाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें