फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब आधार कार्ड में दर्ज नाम ही फैमिली आईडी में होगा मान्य

Tue, 18 Jun 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में लगे फैमिली आईडी ​शिविर में लोगों की समस्याओं का निपटारा करते कर्मचारी। 
विज्ञापन
भिवानी। अब आधार कार्ड में दर्ज नाम ही फैमिली आईडी में मान्य होगा। विभाग ने 450 लोगों के नामों का मिसमैच डाटा जारी किया है। नगर परिषद कार्यालय में शहरी दायरे के लोगों की परिवार पहचान पत्र की गलतियां ठीक करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को शिविर में ज्यादातर मामलों में आधार कार्ड वाले नाम को ही फैमिली आईडी में अपडेट किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, सरकार की और शहरी दायरे की फैमिली आईडी में गलतियों को ठीक करने के लिए 14 से 22 जून तक नगर परिषद कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मानव सूचना एवं संसाधन विभाग ने आधार कार्ड एवं फैमिली आईडी में नाम समान न होने के 450 लोगों का डाटा जारी किया है। जिनमें से 290 लोगों का डेटा दुरुस्त किया गया। वहीं 160 लोगों का नाम मिसमैच का डाटा पेंडिंग है।
आधार कार्ड व फैमिली आईडी में नाम समान होने पर ही योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। वहीं बच्चों के नाम मिसमैच डाटा में 1,300 बच्चों के नाम का डाटा विभाग की ओर से जारी किया गया है। इनमें से 1,000 बच्चों के नाम फैमिली आईडी में दुरुस्त किए गए। इनमें से 300 बच्चों के नाम का मिसमैच डाटा पेंडिंग है। परिवार पहचान पत्र कर्मचारियों ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि डुप्लीकेट मोबाइल नंबर को अपनी फैमिली आईडी में अपडेट करवाएं। एक फैमिली आईडी में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं।
विज्ञापन


आधार कार्ड में दर्ज नाम ही फैमिली आईडी में मान्य होगा। इसके लिए विभाग ने 450 लोगों के नामों का मिसमैच डाटा जारी किया है। इनमें से 290 लोगों का डाटा दुरुस्त किया गया। वहीं 160 लोगों का नाम मिसमैच का डाटा पेंडिंग है। वहीं बच्चों के नाम मिसमैच डाटा में 1,300 बच्चों के नाम का डाटा विभाग की ओर से जारी किया गया है। इनमें से 1,000 बच्चों के नाम फैमिली आईडी में दुरुस्त किए गए। जिनमें से 300 बच्चों के नाम का मिसमैच डाटा पेंडिंग है। - हेमंत सैनी, जोनल मेनेजर, परिवार पहचान पत्र।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें