फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फर्जी एप पर लोन से ब्लैकमेल करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मिष्ठान भंडार पर काम करने वाले व्यक्ति से फर्जी लोन एप के माध्यम से धोखाधड़ी का प्रयास करने के मामले में दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पूर्वा, इमालिया, जिला औरैया उत्तर प्रदेश निवासी इंद्रजीत उर्फ अंकित व ताजपुर जिला कानपुर हाल उत्तर प्रदेश निवासी अनिरुद्ध के रूप में हुई है।
विज्ञापन


थाना साइबर क्राइम के उप निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि शहर के हांसी गेट पर एक मिष्ठान भंडार पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने थाना साइबर क्राइम पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि 30 मई को वह अपने फोन में सोशल मीडिया साइट पर रील देख रहा था। जो फोन में रियल देखने के दौरान ऑनलाइन लोन एप का एक लिंक दिखाई दिया था। उस लिंक पर क्लिक करने पर उसके मोबाइल में फाइल डाउनलोड हुई थी। इसमें उससे उसके पैन कार्ड व आधार कार्ड की फोटो मांगी गई थी।

उसके द्वारा आधार कार्ड व पैन कार्ड अपलोड करने के बाद आरोपियों के द्वारा उसके फोन से मोबाइल का सारा डाटा प्राप्त कर लिया था। आरोपियों द्वारा उसकी न्यूड इमेज बनाकर रिश्तेदारों को भेज कर पैसे के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी मामले में कार्यवाई करते हुए 13 जून को थाना साइबर क्राइम के उपनिरीक्षक विकास कुमार ने टीम के साथ धोखाधड़ी व ब्लैक मेलिंग कर रुपये ऐंठने के मामले में दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों 14 जून को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस को रिमांड के दौरान आरोपियों से दो मोबाइल फोन को बरामद हुए है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे मुख्य आरोपी के कहने पर पीड़ित से पैसे मांगने के लिए फोन करते थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वही मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें