फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ट्रैक्टर के नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव मुंढाल कलां के पास शनिवार अल सुबह ट्रैक्टर के नीचे दबने के कारण ट्रैक्टर चालक की मौत होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान पंजाब निवासी बिट्टू (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के बेटे जसकरण के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिट्टु पंजाब से तूड़ा की ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर दिल्ली गया था। वह तूड़ा को दिल्ली स्थित एक गोशाला में खाली करके आया था। शनिवार अल सुबह करीब ढाई बजे जब वह मुंढाल कलां के पास पहुंचा तो नींद की झपकी लगने के कारण ट्रैक्टर रोड किनारे खड़े दूरी सूचकांक में जा टकराया। इसके कारण ट्रैक्टर पलट गया और ट्रैक्टर चालक बिट्टु ट्रैक्टर के नीचे आ गया। बिट्टु को राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मुंढाल कलां पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। मुंढाल चौकी इंचार्ज निकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक के बेटे जसकरण के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है। ट्रैक्टर पलटने का कारण नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें