फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी का विवेक 1.80 करोड़ की स्कॉलरशिप ले करेगा लंदन से पीएचडी

Mon, 30 Jan 2023 03:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी निवासी विवेक चौहान ने सभी तरह के मापदंड पूरे करने के बाद विश्व के टॉप 10 कॉलेजों में शामिल इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन में एक करोड़ 80 लाख रुपये की स्कॉलरशिप के साथ पीएचडी में दाखिला हासिल किया है। विवेक चौहान हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. छत्तर सिंह चौहान के पौत्र है।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रो. छत्तर सिंह चौहान के पुत्र किसान राजेंद्र सिंह चौहान के घर सीमा चौहान की कोख से जन्मे विवेक चौहान की स्कूली शिक्षा हालुवासिया विद्या विहार से हुई। स्कूली जीवन सेे ही विवेक चौहान प्रतिभावान रहे हैं। स्कूल के पश्चात पुणे (महाराष्ट्र) के सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की। आईआईटी रुड़की से प्रथम श्रेणी में एमटेक सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। अभी तक विवेक चौहान के 6 रिसर्च पेपर एमटेक स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं। विवेक दो बार वाशिंगटन यूएसए में कांफ्रेंस में अपने रिसर्च पेपर की प्रस्तुतिकरण कर चुके हैं। विवेक ने दो वर्ष तक एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में भी कार्य किया। अब उन्होंने सभी तरह के मापदंड पूरे करने के बाद विश्व के टॉप 10 कॉलेजों में शामिल इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन में एक करोड़ 80 लाख रुपये की स्कॉलरशिप के साथ पीएचडी में दाखिला हासिल किया है। विवेक की बहन कनिका चौहान भी अपनी एमएससी पूरी करने के बाद भविष्य के लिए तैयारी कर रही है। विवेक की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में भी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें