फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों तेल व्यापारी को पिस्तौल दिखा तीन युवकों ने दिन-दहाड़े छीने 80 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरक गांव से पेमेंट लेकर लौट रहे तेल व्यापारी को पिस्तौल दिखा तीन युवक 80 हजार रुपये लूट ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने जिले में नाकेबंदी की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मामला दोपहर करीब डेढ़ बजे का है। भिवानी वासी सरसों तेल विक्रेता मुकेश कुमार सप्लाई किए गए तेल की पेमेंट लेने खरक, कलिंगा और बौंद गांव में गया था। जब वह खरक से वापस भिवानी आ रहा था तो नौरंगाबाद गांव के नजदीक निर्माणाधीन टोल प्वाइंट के पास पहले से तीन युवक खड़े थे। मुकेश ने बताया कि वहां रास्ता थोड़ा खराब है। ऐसे में बाइक धीरे की तो तीनों युवकों ने उसकी बाइक रुकवा ली और पिस्तौल उसकी कनपटी पर तान दिया। उससे 80 हजार रुपये वाला थैला छीन लिया और उसकी बाइक लेकर भाग निकले। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। दिन-दहाड़े लूट की वारदात के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। सदर थाना पुलिस, खरक चौकी पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया मगर कोई सुराग नहीं लगा। बाद में बाइक निनान गांव से आगे एक रिजॉर्ट के पास मिली। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी खंगाले। पुलिस मिली फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मामले में एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हमारा प्रयास है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें