फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: टैंकर पलटने का ड्रामा कर चुराया सरसों का तेल, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव चांग से सरसों का तेल चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए सीआईए-प्रथम ने आरोपी अजय, अमित, रामअवतार और धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने टैंकर पलटने का ड्रामा रचकर सरसों का तेल चोरी किया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर, तेल का टैंकर और चोरी किया गया सरसों का तेल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। महावीर ऑयल एंड जनरल मिल, गंगानगर (राजस्थान) के मैनेजर अंकुर गोयल ने 27 जुलाई को थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार गांव चांग से सरसों का तेल लेकर निकला टैंकर निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा। आरोप है कि चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में टैंकर पलटने का नाटक रचा और उसमें भरा सरसों का तेल चोरी कर लिया।
शिकायत पर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। बाद में जांच सीआईए-प्रथम को सौंपी गई। जांच के दौरान एएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 जुलाई को आरोपी अजय और अमित निवासी इंदिरा कॉलोनी, गांव चांग को गिरफ्तार किया। इसके बाद 30 जुलाई को आरोपी रामअवतार निवासी चरखी दादरी तथा 31 जुलाई को आरोपी धर्मवीर निवासी गांव मसूदपुर, जिला हांसी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने टैंकर से सरसों का तेल चोरी कर उसे दूसरे स्थान पर बेच दिया था। पुलिस मामले में शामिल अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

आरोपियों की निशानदेही पर हुई बरामदगी
पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर, तेल का टैंकर तथा चोरी किया गया सरसों का तेल बरामद किया। इन बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें