फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चारामंडी में जारी रहा सरसों का उठान, आज से तेज होगी आवक

Mon, 31 Mar 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
चारा मंडी में सरसों का उठान करते मजदूर।
विज्ञापन
भिवानी। जिला मुख्यालय की चारामंडी में रविवार को खरीद नहीं हुई लेकिन कट्टों का उठान जारी रहा। ढुलाई ठेकेदारों ने मंडी से करीब 800 क्विंटल सरसों का उठान कराया। सोमवार से चारामंडी में किसानों की सरसों की आवक तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की 11 मंडियों में 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। लेकिन आवक नहीं होने की वजह से पिछले सप्ताह भर से ही खरीद शुरू हुई है। ग्रामीण क्षेत्र की मंडियों में हैंडलिंग एजेंट बनाए जाने को लेकर विवाद चल रहा है। हालांकि कुछ ग्रामीण मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद का खाता भी खुला है।
चारामंडी में रविवार को दो से तीन किसान भी अपनी सरसों लेकर पहुंचे। जिन्होंने सरसों की ढेरी लगाई, लेकिन सोमवार को वे किसान अपना गेट पास कटाएंगे। किसानों ने बताया कि अभी फसल कटाई का काम चल रहा है। इसलिए आवक अभी धीमी चल रही है। जब किसान सरसों की कटाई पूरी कर लेंगे तो मंडियों का रुख करने लगेंगे। ऐसे में मंडियों में पैर रखने के लिए भी जगह कम पड़ जाएगी। हालांकि मंडियों में सरसों की खरीद के साथ-साथ उठान भी कराए जाने के निर्देश हैं। भिवानी मंडी में लगातार दूसरे दिन भी सरसों का उठान कराया गया।
विज्ञापन



मंडी- खरीद मीट्रिक टन में
बवानीखेड़ा- 1940.20
चांग- 207.10
खरककलां- 126.60
कैरू- 00
जूईकलां- 00
लोहारू- 31.50
ढिगावामंडी- 78.30
बहल- 100.50
भिवानी- 159.08

रविवार को आवक नहीं होने की वजह से खरीद नहीं कराई गई है। सोमवार को सरसों की खरीद कराई जाएगी। रविवार को मंडी में सरसों के कट्टों का उठान निरंतर जारी रहा है। किसानों से भी आग्रह किया जा रहा है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह से सुखाकर लेकर आएं, ताकि खरीद के दौरान कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

-निरीक्षक, गुरु प्रकाश, इंचार्ज खरीद एजेंसी हरियाणा वेयर हाउस काॅरपोरेशन भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें