फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्लेटफार्म पर सुखाई जा रही सरसों, मंडी की सड़क तक फैला किसानों का गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में मंगलवार को अव्यवस्थाओं का आलम बना। मंडी के अधिकतर प्लेटफार्म पर सरसों सुखाई जा रही थी तो गेहूं लेकर आने वाले किसानों को मंडी की सड़क पर ही अपना गेहूं उतारना पड़ा। ये हाल तब है जब मंडी में गेहूं की अभी शुरुआती आवक ही बनी है। गेहूं की आवक जोर पकड़ेगी तो मंडी में पैर रखने के लिए भी जगह नसीब नहीं होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को भिवानी मंडी में 66 किसान पांच हजार 47 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे, जबकि 390 किसान 8100 क्विंटल सरसों लेकर मंडी में आए। इन किसानों की सरकारी खरीद के लिए फसल की बोलियां भी कराई गई। खरीद एजेंसी को अधिकतर किसानों की गेहूं की फसल में मौसम का असर दिखाई दिया। किसानों के गेहूं में लस्टर लॉस और टूटा हुआ दाना अधिक मिला। लेकिन सरकार के निर्देशानुसार इसकी भी रियायत के साथ खरीद कराई गई।
भिवानी जिले की 11 मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद आरंभ हो गई है। मंगलवार को जिले भर की मंडियों में किसानों का गेहूं खरीदा गया। करीब 25 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसमें से अधिकतर गेहूं को सरकारी एजेंसियों ने 2125 रुपये के एमएसपी पर खरीद किया। मंडी पहुंचे किसान धर्मपाल, कर्मबीर, महावीर, महेश कुमार, दयानंद ने बताया कि मंडी में गेहूं लेकर आए थे, यहां पर प्लेटफार्म एक और दो के नीचे सरसों की ढेरियां लगी थी। कुछ हिस्से में आढ़तियों ने अपना माल रखा था। जगह नहीं मिली तो खुले प्लेटफार्म के ढलान पर ही गेहूं उतारना पड़ा। झराई कराने लगे तो सडक़ पर ही गेहूं की ढेरी लगानी पड़ी। मंडी में पीने के पानी और शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं है। गर्मी के मौसम में किसानों के लिए बैठने तक के लिए भी कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

-
मंडी में मंगलवार को आवक हुए अधिकांश गेहूं की सरकारी खरीद कराई गई है। अकेले भिवानी मंडी में 3600 क्विंटल गेहूं खरीद हुआ है। मंडी में खरीद के साथ-साथ भराई और उठान का कार्य भी साथ की साथ कराया जाएगा, ताकि किसानों का समय पर भुगतान हो सके।
विज्ञापन

-मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें