फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीएमओ की फटकार के बाद भी नहीं दुरुस्त हुईं खामियां, दो नए मरीज मिले

Tue, 11 Apr 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मॉक ड्रिल के दौरान सोमवार को मिलीं खामियों पर सिविल सर्जन ने कर्मचारियों पर फटकार लगाई थी, लेकिन अब तक कर्मचारियों ने उन खामियों को दुरुस्त नहीं किया है। ऐसे में कर्मचारी कोरोना की तैयारियों के प्रति कितने जागरूक है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अस्पताल के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर मास्क व सैनिटाइज के बाद एंट्री देने के निर्देश दिए थे, लेकिन किसी भी द्वार पर कर्मचारी तैनात नजर नहीं आए। मरीज और कर्मचारी बिना मास्क के नजर आए।
विज्ञापन

सीएमओ ने मॉक ड्रिल में मिली खामियों को दुरुस्त कर लिखित में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।मंगलवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हो गई है। इनमें से शहरी क्षेत्र से दो और ग्रामीण क्षेत्र से तीन मरीज हैं। कोरोना जांच के 570 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट करीब 24 घंटों में आएगी। एक संक्रमित की पहचान कैरू सीएचसी क्षेत्र के गांव हेतमपुरा निवासी 32 वर्षीय युवक की रूप में हुई है, जोकि मजदूरी करता है। संक्रमित ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम के लक्षण होने पर रेपिड टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आए एक व्यक्ति का सैंपल लैब भेजा है, जबकि उसे होमआइसोलेट किया है। जबकि दूसरा मरीज बवानीखेड़ा सामान्य अस्पताल क्षेत्र के गांव सिवाड़ा निवासी 21 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जिसका सैंपल मंगलवार को नागरिक अस्पताल में लिया गया और वह कोरोना संक्रमित मिला। दोनों ही संक्रमित होमआइसोलेट है और उन्हें खांसी, जुकाम के लक्षण है।
तीसरी लहर में मिले 4789 संक्रमित
जिले में एक जनवरी 2022 से तीसरी लहर में कुल 4789 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 4088 संक्रमितों ने वैक्सीनेशन करवाया है, जिसमें 607 से पहली, 3481 ने दोनों वैक्सीन की डोज लगवाई है, जबकि 701 ने वैक्सीनेशन नहीं करवाई। तीसरी लहर में मिले 4767 मरीज रिकवर हो चुके है, जबकि पांच सक्रिय मरीज है। वहीं 17 संक्रमितों ने जान गवाई है। कोरोना जांच के 612 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

31 मार्च से वैक्सीन का स्टॉक खत्म
जिले में 31 मार्च से कोरोना वैक्सीन की तीनों डोज का स्टॉक खत्म हो चुका है। इसकी वजह से रोजाना 100 से अधिक लाभार्थी अस्पताल के कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी ले रहे हैं, लेकिन वैक्सीन का स्टॉक कब आएगा इसका कोई अपडेट नहीं मिल पा रहा है। जिले में अब तक 925928 लाभार्थियों को पहली और 876632 को दूसरी डोज लगी हैं। जबकि 82693 को बूस्टर डोज लगी हैं। ऐसे में 49296 दूसरी डोज और 793939 बूस्टर डोज के लाभार्थी वंचित हैं।
ओपीडी में टूट रहे नियम
अस्पताल की ओपीडी में मरीजों के चेहरे से मास्क गायब है। जबकि पिछले दो दिनों में मिले तीन संक्रमित मरीज नागरिक अस्पताल की जांच के दौरान ही मिले हैं। ऐसे में अस्पताल की ओपीडी में बरती जा रही कोरोना संक्रमण को बढ़ाने का काम कर सकती है।
जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए है, जिन्हें होमआइसोलेट किया है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क और उचित सामुदायिक दूरी नियम का पालन करना जरूरी है। नागरिक अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे और सरकारी गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन

- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें