फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुस्कान श्योराण ने गोला फेंक स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 22 Feb 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 17 से 20 फरवरी तक आयोजित 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विद्या नगर निवासी मुस्कान श्योराण ने गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। पदक विजेता बेटी मुस्कान की उपलब्धि से भिवानी के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए कोच मदन ने बताया कि 23 वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुस्कान श्योराण ने 4.92 मीटर गोला फेंककर स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि मुस्कान एक होनहार खिलाड़ी है, जिन्होंने पहले भी राष्ट्रीय पैरा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर भिवानी का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

मुस्कान की उपलब्धि पर डॉ. विजय सनसनवाल, बलवान डीपीई, राजेश बड़ेसरा, पवन भोलू, दीपक, खेताराम, विनय, अधिवक्ता अजय यादव, नन्हा मास्टर ने खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें