मुर्राह नस्ल पालन में अलग पहचान रखने वाला गांव कुंगड़ के पशुपालक मटरू की खुराकी मुर्राह झोटी कार से भी महंगी बिकी है। कुंगड़ के मटरू की मुर्राह झोटी पांच लाख पांच हजार में बिकी है जिसे रोहतक जिले के मदीना गांव के पशुपालक धर्मबीर दांगी ने खरीदा है। कुछ दिन पहले एक पशु प्रदर्शनी में धर्मबीर ने मटरू की इस भैस को देखा था। इसके बाद से ही धर्मबीर इस भैंस को खरीदने की चाह में गांव कुंगड़ आ पहुंचे और मटरू की मुर्राह झोटी को पांच लाख पांच हजार में खरीद लिया।
पशुपालक मटरू ने बताया कि जिस झोटी को उन्होंने पांच लाख से भी ज्यादा की कीमत में बेचा है, उसका ये पहला ही ब्यांत है। पहले ही ब्यांत में इस भैंस ने दुग्ध प्रतियोगिता में प्रतिदिन का 19 लीटर दूध देकर एक रिकार्ड भी बनाया है। इसके अलावा इस भैंस ने कई प्रतियोगिताओं में अनेक पुरस्कार व नकद इनाम जीते हैं।