फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में दोस्त ने ही पीटकर की थी राहुल की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव कलिंगा में अपने ही दोस्त की पीट पीटकर हत्या किए जाने के मामले में सदर पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने हत्या आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में दोस्त से किसी बात को लेकर अनबन के बाद उसकी हत्या की वारदात को कुबूला है।
विज्ञापन

गांव कलिंगा वासी आशु ने उसके भाई राहुल को गत दो मई को कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। उसके बाद राहुल के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके शव को भी गली में फेंक दिया, जिसके बाद अगली सुबह खून से लथपथ राहुल की लाश को पुलिस ने बरामद किया था। डीएसपी ने भी मौके का मुआयना किया था। इस संबंध में सदर पुलिस ने आशु की शिकायत पर राहुल की हत्या में उसी के साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
सदर पुलिस थाना के उप निरीक्षक वीरेंद्र की टीम ने हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान प्रदीप वासी कलिंगा के रूप में की है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस की गहन पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक राहुल के साथ नशे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी। वहीं हत्या मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें