फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाइंड मर्डर का 14 दिन बाद खुला राज : प्रेम संबंधों में पत्नी ने कराई थी पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जाटूलुहारी से सुई संपर्क मार्ग पर ड्रेन की पुलिया पर एक व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को बवानीखेड़ा पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस की पड़ताल में 14 दिन बाद हत्या के राज खुले तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या पत्नी ने ही प्रेमी के संग मिलकर कराई थी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का पिछले दो साल से गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला ने अपने पति की हत्या को दुर्घटना दिखाने और उसके बीमा के पांच लाख रुपये हड़पने के लिए ही उसकी पहले हत्या कराई और फिर गाड़ी से कुचलकर मौत को दुर्घटना दर्शाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस थाना एसएचओ जयसिंह ने बताया कि 28 अगस्त को जाटूलुहारी से सुई संपर्क मार्ग पर ड्रेन की पुलिया पर एक व्यक्ति का शव पुलिस को बरामद हुआ था। मौके पर एसएचओ के अलावा डीएसपी वीरेंद्र सिंह की टीम ने भी मुआयना किया था और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए थे। मृतक के पिता पूर्व सरपंच विश्वनाथ की शिकायत पर एसपी के निर्देशानुसार पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी थी।
बवानीखेड़ा थाना एसएचओ जयसिंह की टीम ने ब्लाइंड मर्डर मामले में एक आरोपी व मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बापोड़ा निवासी गगन के रूप में की गई। गगन से पूछताछ में उजागर हुआ कि मृतक श्रीकांत की पत्नी के साथ उसके दो साल से प्रेम संबंध थे। श्रीकांत व उसकी पत्नी की किसी बात को लेकर मनमुटाव था। जिसके चलते आरोपी गगन और मृतक की पत्नी ने मिलकर श्रीकांत की हत्या की योजना बनाई थी। श्रीकांत की हत्या को एक्सीडेंटल डेथ दिखाने और उसके इंश्योरेंस के पांच लाख रुपये हड़पने की तैयारी थी। इसी के चलते गगन ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले श्रीकांत को शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, ताकि मामला दुर्घटना का लगे।
विज्ञापन

एसएचओ जयसिंह ने बताया कि पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर में शामिल आरोपी गगन व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें