फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ेसरा हत्याकांड : हथियारों सहित चारों युवक नजफगढ़ से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ेसरा गांव में 2017 में हुए ट्रिपल मर्डर के मुख्य गवाह की बीती 15 जुलाई को घर के बाहर गोली मारकर हत्या करने के चारों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों को नजफगढ़ से काबू किया गया। भविष्य में पूर्व सरपंच पवन के परिवार के साथ अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं परिवार के सदस्यों को सुरक्षा के लिए पिस्तौल रखने के लाइसेंस भी दिए जाने की तैयारी हो गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 2016 से गांव बड़ेसरा में पूर्व सरपंच पवन और पूर्व सरपंच प्रतिनिधि आनंद बबलू के बीच चल रही रंजिश में 2017 में हुए ट्रिपल मर्डर के मुख्य गवाह सूबे सिंह की 15 जुलाई की सुबह घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूबे सिंह को तीन गोलियां लगी थी। यह पूर्व सरपंच पवन के परिवार में पांचवीं हत्या थी। इससे पहले पूर्व सरपंच पवन की अक्तूबर 2019 में और 2017 में परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की गई थी। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि आनंद बबलू अपने बेटे, भाई, पत्नी सहित 21 परिजनों के साथ जेल में है।
अब उसका छोटा लडक़ा अमन ही बाहर था। आरोप है कि अमन ही तीन-चार अन्य के साथ मिलकर 15 जुलाई की सुबह सूबे सिंह की हत्या की। वारदात के बाद से ही सीआईए पुलिस, बवानीखेड़ा थाना पुलिस समेत पुलिस की चार टीमें डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मामले की जांच में जुटी थी। आखिरकार पुलिस को कामयाबी भी मिल और पुलिस ने चारों आरोपियों को नजफगढ़ से काबू कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि आनंद के बेटे सहित चारों आरोपी भिवानी के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार की सुरक्षा बढ़ाई
पुलिस ने हत्याकांड के बाद परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। दो परिजनों को गनमैन दिए जाने के अलावा एक गार्द पुलिस की सुरक्षा में तैनात की गई है। इसके अलावा राइडर भी गश्त करेंगे। पुलिस अब परिवार के सदस्यों जिनको खतरा है, उन्हें सुरक्षा के लिए पिस्तौल का लाइसेंस देने की भी तैयारी चल रही है।
चारों आरोपियों को नजफगढ़ से काबू कर लिया है। चोरों ही भिवानी के रहने वाले हैं। अभी केस में जांच चल रही है और शनिवार को पूरा खुलासा किया जाएगा।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर
आरोपियों को काबू कर लिया है। परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई है। एक गार्द लगाने के अलावा राइडर ड्यूटी लगाई गई है। जिन परिजनों को खतरा है, उन्हें सुरक्षा के लिए पिस्तौल के लाइसेंस भी दिलाएं जाएंगे।
विज्ञापन

- संगीता कालिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें