फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में बाधा बनने पर महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी सास की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार में बाधा बनने पर 9-10 जनवरी की रात थिलोड़ निवासी करीबन 55 वर्षीय संतोष की हत्या मृतका की पुत्रवधू व नजफगढ़ निवासी हरिकिशन उर्फ मप्पल ने की दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तारी की तो पूरा खुलासा हुआ।
विज्ञापन

महिला की हत्या से पहले नींद की गोलियां खिलाकर बेहोश किया गया था और फिर तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई। पुलिस ने शनिवार देर सायं मृतका की पुत्रवधू कविता को गांव थिलोड़ से व हरिकिशन उर्फ मप्पल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। कविता को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया व हरिकिशन उर्फ मप्पल को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लाया गया है।
मालूम होगा कि गांव थिलोड़ में गत 9-10 जनवरी की रात्रि को एक मकान में लूटपाट चोरी करने के साथ ही एक महिला की हत्या किए जाने मामला प्रकाश में आया था। उस समय परिजनों ने आरोप लगाया था कि चोरी व लूटपाट के इरादे से घर में घुसे लोगों ने महिला की हत्या की थी। मकान में मृत अवस्था में महिला मिलने के अलावा महिला के नाक, कान व गले के आभूषण, घर से आभूषण भी मौके से गायब थे। पुलिस ने मृतका के देवर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ भादस की धारा 460 के तहत मामला दर्ज किया था। करीब एक माह बाद आखिरकार पुलिस को मामले में अहम सुराग हाथ लगे और पुलिस मामले का पटाक्षेप करने में कामयाब रही। पुलिस ने शनिवार को मृतका की पुत्रवधू कविता को गिरफ्तार किया। उससे सख्ती से पूछताछ की तो सारा खुलासा हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि उसका हरिकिशन उर्फ मप्पल जो कि दिल्ली के नजफगढ़ में रहता है से प्रेम संबंध था और उसका उसके पास आना-जाना था। जिससे उसकी सास नाराज थी। उसके बाद दोनों ने प्लानिंग कर संतोष को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

शाम को चाय में मिलाकर दी थी नींद की पांच गोलियां : हत्या वाली रात से पहले शाम को मृतका संतोष को चाय में नींद की पांच गोलियां मिलाकर पिलाई गई थी। जिसके बाद वह बेहोश होकर सो गई। उसके बाद हरिकिशन उर्फ मप्पल रात में दिल्ली से आया। बैठक के दरवाजे से घर में घुसा और बुजुर्ग महिला की तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मप्पल ने घर का सामान बिखेर दिया व दीवार कूदकर वापस चला गया। मप्पल मृतका के आभूषण उतारकर भी ले गया।
करीब डेढ़ माह पहले देकर गया था नींद की गोलियां : बुजुर्ग महिला की हत्या की प्लानिंग करीबन डेढ़ माह पहले ही रच ली गई थी। उस समय मप्पल आया था और कविता को नींद की गोलियां देकर गया था। उसके बाद दोनों फोन पर एक-दूसरे के संपर्क में रहे। फोन पर ही सारी प्लानिंग बनी। प्लानिंग के अनुसार ही नौ जनवरी को संतोष की हत्या की गई।
थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि हत्या में दोनों आरोपियों को शनिवार को काबू कर लिया। महिला कविता को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं मप्पल को रिमांड पर लिया गया है। दोनों ने पूछताछ के दौरान हत्या के सारे खेल का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें