फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर पालिका ने अवैध कब्जों को जेसीबी से ढहाया

विज्ञापन
बवानीखेड़ा में अवैध निर्माणों को ढहाती हुई जेसीबी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को कस्बे में विभिन्न जगहों से अवैध कब्जों को ढहाया। नगर पालिका प्रशासन को पिछले काफी समय से कस्बे में विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा अतिक्रमण व अवैध कब्जे किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। मंगलवार को नगर पालिका सचिव संदीप कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों की टीम, पुलिस बल व जेसीबी के साथ अतिक्रमण व अवैध कब्जों को हटाने निकली।
विज्ञापन

इस दौरान टीम को महिलाओं का हलका विरोध सहन करना पड़ा। परंतु पुलिस की मुस्तैदी के चलते उन्हें शांत कर दिया गया। टीम ने कस्बे के वार्ड नंबर 14, 15, हुडा कॉलोनी व बिगासर जोहड़ी के आसपास किए जा रहे अवैध कब्जों को हटाया। सबसे पहले टीम कस्बे के हुडा कॉलोनी पहुंची जहां पर एक व्यक्ति ने अवैध तरीके से मकान के आगे रकबा कब्जा हुआ था। हुडा कॉलोनी में ही एक अन्य व्यक्ति ने नगर पालिका की जमीन पर अवैध रूप से पार्क बनाकर कंटीलें तारों की बाड़ की हुई थी और उसमें बागवानी की जा रही थी। नगर पालिका प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से वहां से साफ-सफाई करवाकर उसे खाली करवाया। इसके बाद टीम कस्बे के वार्ड नंबर 14 ,15 हनुमान मंदिर के पास पहुंची और वहां से भी अवैध कब्जों को हटाया गया। बाद में टीम कस्बे के रेलवे फाटक के पास बिगासर जोहड़ी पर पहुंची। जहां पर कुछ लोगों ने लकड़ी व उपले डालकर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था और उसे पशु बाड़े के रूप में प्रयोग कर रहे थे। टीम ने जेसीबी की सहायता से सभी स्थानों से अवैध कब्जा हटा दिया और मलबे को ट्रैक्टर ट्राली में डालकर ले आए। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन को महिलाओं के हल्के विरोध का सामना करना पड़ा। संवाद
---
नगर पालिका प्रशासन को कस्बे में अवैध कब्जों को लेकर निरंतर शिकायतें मिल रही थी। मंगलवार को कस्बे के हुड्डा कॉलोनी, वार्ड नंबर 14, 15 व बिगासर जोहड़ी के आसपास से अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया है। नगरपालिका का आगे भी अवैध कब्जा हटाने को लेकर अभियान चलता रहेगा। नगरपालिका की बेशकीमती जगह पर कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप कुमार, नगरपालिका सचिव, बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें