फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी दावपेच: अब जिला परिषद चेयरपर्सन कुर्सी के लिए गोटियां फिट करने में जुटन भाजपा नेता

विज्ञापन
जिला परिषद कार्यालय भिवानी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कृषि मंत्री के हलके लोहारू और कांग्रेस नेता किरण चौधरी के गढ़ तोशाम से जिला परिषद चेयरपर्सन की दावेदारी भी सामने आई है। कृषि मंत्री ने मंगलवार को अपने आवास पर जिला पार्षदों को चाय का आमंत्रण देकर बुलाया और बंद कमरे में चेयरपर्सन को लेकर मंत्रणा की। 22 जिला पार्षदों में से 18 पार्षद भाजपा के खेमे में एकजुट होने के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि अभी पार्षदों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। चेयरमैनी को लेकर भाजपा जहां पूरी तरफ सक्रिय है, वहीं कांग्रेस खेमे में किसी तरह की हलचल नहीं है।
विज्ञापन

भिवानी के जिला परिषद के 22 वार्डों में इस बार ज्यादातर नए चेहरे ही सामने आए हैं। भिवानी जिला परिषद में चेयरपर्सन की सीट महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में जिला परिषद के 22 वार्डों से दस महिला पार्षद ही दावेदारी की लाइन में खड़ी हैं। इस बार कांग्रेस नेता किरण चौधरी के गढ़ में भी भाजपा समर्थित महिला जिला पार्षद बनी है। वहीं भाजपा नेताओं ने तो यहां तक दावा किया है कि पंचायत समिति के सभी सात खंडों में बीजेपी समर्थित ही चेयरमैन बनेंगे।
बिना पार्टी निशान पर पंचायती व जिला परिषद चुनाव लड़ी भाजपा 2024 में विधानसभा चुनावों के लिए अभी से राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुटी है। इसी क्रम में अपने भिवानी स्थित आवास पर कृषि मंत्री ने नवनिर्वाचित जिला पार्षदों को चाय पर बुलाया। मंत्री ने 18 जिला पार्षदों के साथ मंत्रणा की। विधायक घनश्याम सर्राफ, पूर्व विधायक शशिरंजन परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ व युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ के बुलावे पर आठ जिला पार्षद भी मंत्री के यहां चाय पर पहुंचे। इनके साथ मंत्री ने बंद कमरे में जिला परिषद चेयरपर्सन को लेकर गुप्त मंत्रणा किए जाने की भी बातें सामने आ रही हैं। हालांकि मंत्री ने सार्वजनिक तौर पर अभी जिला परिषद चेयरपर्सन आपसी सहमति से बनाने की बात कही है, लेकिन जिला पार्षदों के मन और दिमाग में क्या चल रहा है, अभी इसके पत्ते नहीं खुले हैं।
विज्ञापन

----
भिवानी जिले की चार विधानसभा सीटों में से तीन बीजेपी के हिस्से में हैं। 22 में से 18 जिला पार्षद भाजपा के पक्ष आए हैं। बाकी बचे पार्षद भी एक-दो दिन में भाजपा के पक्ष में आ जाएंगे।
- घनश्याम सर्राफ, भाजपा विधायक भिवानी हलका।
--
भिवानी में जिला परिषद चेयरपर्सन के साथ सभी सात ब्लॉक समिति के चेयरमैन भी भाजपा के बनेंगे। भाजपा के साथ बहुमत से ज्यादा पार्षद हैं, सभी पार्षद आपसी सहमती से चेयरपर्सन बनाएंगे।
विज्ञापन

- शंकर धूपड़, जिला अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें