फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रखी नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मुक्ति धाम के पीछे बने मकान से चोर घर से नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में जैन पुलिस चौकी को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वाल्मीकि बस्ती निवासी रणजीत ने बताया कि वे तीन भाई है। उनका एक मकान मुक्ति दाम के पीछे है। जबकि एक मकान वाल्मीकि बस्ती में है। जब उसने मुक्ति धाम के पीछे वाले मकान को खोला तो उन्हें सामान बिखरा हुआ मिला। चोरी का संदेह होने पर जब उन्होंने घर में रखे अन्य सामान की जांच की तो उन्हें अलामारी का ताला टूटा हुआ मिला और अलमारी के अंदर रखे हुए सोने आभूषण व नकदी भी चोरी हुए मिले। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात चोर ने उनके मकान से तीन सोने की अंगूठी, एक चांदी की पॉजेब, सोने के टापस और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें