फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 नई हाईमास्ट लाइटों से जगमगाएंगे शहर के चौराहे

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल में फरवरी के अंत तक शहर के सभी 31 वार्डों में ओपन जिम स्थापित हो जाएंगे, जिसका लाभ शहरवासी उठा पाएंगे। पचास लाख रुपयों के बजट से शहर के 31 वार्डों के एक-एक मुख्य पार्कों के अंदर ओपन जिम लगाने की कार्ययोजना को मंजूरी मिलने के बाद इसके वर्क ऑर्डर किए जाएंगे। इतना ही नहीं शहर के 20 चौक चौराहों पर हाई मास्क लाइट से भी जगमगाहट होगी।
विज्ञापन

नगर परिषद ने 25-25 लाख रुपये के दो मसौदे ओपन जिम लगाने के लिए शहरी निकाय विभाग मुख्यालय के समक्ष भेजे थे, जिनको मंजूरी मिल चुकी है। ओपन जिम लगाने की मंजूरी मिलने के बाद अब नगर परिषद के अधिकारी इसके वर्क ऑर्डर जारी करने में लगे हैं। नगर परिषद अधिकारियों की मानें तो जनवरी माह के अंत तक शहर के 31 वार्डों में ओपन जिम लगाने के वर्क ऑर्डर हो जाएंगे। जिसके बाद ओपन जिम लगाने का काम शुरू होगा। शहरी आबादी की सेहत सुधारने के लिए ओपन जिम लगाने की योजना बनाई गई थी। अब तक तीन मुख्य पार्कों के अंदर ही ओपन जिम लगे हुए हैं।
पहले बने ओपन जिम के उपकरण हो गए गायब
नगर परिषद के दायरे में आने वाले नेहरू पार्क में हाल ही में लगाए गए ओपन जिम के कई उपकरण गायब हो गए और कई उपकरण शरारती तत्वों ने तोड़ डाले। हालांकि अभी लगाए गए ओपन जिम के उपकरण क्षतिग्रस्त होने की जवाब देही ठेकेदार पर ही डाली जा रही हैं वहीं नगर परिषद के अधिकारी भी इस तरह की घटनाओं पर भविष्य में अंकुश लगाने के लिए एफआईआर कराने की तैयारी कर रहे हैं। अगर कोई पार्क के अंदर ओपन जिम में तोड़फोड़ करता है तो इस परिस्थिति में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

शहर के सभी पार्कों के सौंदर्यीकरण के साथ साथ इनमें ओपन जिम लगाने का प्रावधान किया गया था। प्रत्येक वार्ड के पार्षद की अनुशंसा पर उस वार्ड के मुख्य पार्क में ओपन जिम लगाया जाएगा। इसके लिए 50 लाख का बजट मंजूर हो चुका है। जिसके वर्क ऑर्डर जल्द किए जाएंगे। फरवरी की शुरूआत में शहरवासियों को ओपन जिम का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- रणसिंह यादव, चेयरमैन नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें