फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर जताया रोष

Sun, 31 Aug 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बहुउद्देश्यीय वर्ग की मांगों को लेकर विधायक घनश्याम सर्राफ को ज्ञापन सौंपते बहुउद्देश्यीय स्वास
विज्ञापन
भिवानी। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की जिला स्तरीय कन्वेंशन रविवार को राजपूत धर्मशाला में आयोजित हुई। इस दौरान लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने रोष जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान रविंद्र धोनी ने की, जबकि संचालन नरेश श्योराण ने किया। इसमें एसोसिएशन की राज्य प्रधान शर्मिला देवी और सुपरवाइजर संघ के राज्य प्रधान राममेहर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शर्मिला देवी ने कहा कि बहुउद्देशीय वर्ग की कई जायज मांगें वर्षों से लंबित हैं। एसोसिएशन लगातार बातचीत के माध्यम से समाधान का प्रयास कर रही है लेकिन अब कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो एसोसिएशन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल एसोसिएशन जिला स्तर पर बैठकों का आयोजन कर प्रदेशभर के विधायकों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंप रही है। यदि इसके बाद भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो प्रदेशस्तरीय व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
कन्वेंशन के बाद बहुउद्देश्यीय वर्ग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर भिवानी विधायक घनश्याम सराफ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महासचिव सहदेव आर्य सांगवान, उप प्रधान सुरेश कटारिया, उप प्रधान सुदेश रानी, राज्य कमेटी सदस्य बबीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें