फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सांसद धर्मबीर सिंह गांव धारेडू में आज सुनेंगे लोगों की समस्याएं

Tue, 06 May 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह बुधवार को गांव धारेडू में श्रीश्याम दरबार के नवनिर्मित द्वार का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सांसद ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे। उपायुक्त कार्यालय से प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार सांसद धर्मबीर सिंह सात मई को दोपहर 12 बजे गांव धारेडू स्थित श्रीश्याम दरबार में पहुंचेंगे और यहां पर नवनिर्मित द्वार का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन उपरांत सांसद ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा आज भिवानी में

भिवानी। आदर्श ब्राह्मण सभा के संस्थापक आरके शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सात मई को दोपहर दो बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस भिवानी में पहुंचेंगे। डॉ. अरविंद शर्मा 30 मई को पहरावर रोहतक में होने वाले राज्यस्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव का सर्व समाज को निमंत्रण देने के लिए भिवानी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें