भिवानी। जिला भाजपा कार्यालय में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह 2 अगस्त को जनसमस्याएं सुनेंगे। सांसद के निजी सचिव पंकज कौशिक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सांसद जनसमस्याओं को सुनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान एक बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें हाल ही में हुए जलभराव के कारण गांवों और शहरों में हुए नुकसान, साथ ही आमजन को हुई परेशानियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में स्वच्छता अभियान को लेकर भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बातचीत की जाएगी। पंकज कौशिक ने बताया कि यह पहल अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का समाधान खोजने के उद्देश्य से की जा रही है। जलभराव जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए और भविष्य की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा ताकि इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सके। संवाद