चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि जैस्मिन लंबोरिया ने अपनी प्रतिभा मेहनत और लगन के दम पर देश और भिवानी का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी देश और प्रदेश के खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर भिवानी पहुंचीं महिला बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया का भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अभिनंदन किया। सांसद ने जैस्मिन को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि जैस्मिन लंबोरिया ने अपनी प्रतिभा मेहनत और लगन के दम पर देश और भिवानी का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी देश और प्रदेश के खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। जैस्मिन की उपलब्धि पूरे हरियाणा और विशेषकर भिवानी के लिए गर्व का विषय है।
सांसद ने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान मजबूत हो रही है। भिवानी को खेल नगरी के रूप में देश ही नहीं बल्कि दुनिया में पहचान दिलाने में यहां के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान है।