फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सांसद बृजेंद्र सिंह का पंचायत भवन में रखा था कार्यक्रम, नहीं आए तो समर्थकों ने बांटे पानी के टैंकर

Sun, 10 Mar 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पंचायत भवन में रविवार को हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेंद्र सिंह की ओर से विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास के साथ पानी टैंकर वितरण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अधिकारी भी मौजूद रहे। मगर ऐन वक्त पर उनके कार्यक्रम में नहीं आने की सूचना मिली। सांसद के नहीं आने पर उनके समर्थकों ने पानी के टैंकर वितरित किए।
विज्ञापन

दरअसल, सांसद बृजेंद्र सिंह के एमपीलैड बजट से 102.525 लाख रुपये की सौगात दिए जाने के लिए कार्यक्रम तय हुआ था। इसमें गांव बड़सी जाटान, अलखपुरा, धनाना, सैय, बोहल, बडेसरा, पपोसा, मिलकपुर में 18.8 लाख रुपये से ओपन जिम निर्माण, गांव तालू में गोशाला की चहारदीवारी व शेड निर्माण पर पांच लाख रुपये, गांव धनाना में बाबा ब्रह्मचारी गोशाला की चहारदीवारी और गेट निर्माण पर 11 लाख रुपये, गांव मिताथल में स्थित बाबा खुबी नाथ गोशाला की चहारदीवारी व शेड निर्माण पर 11 लाख रुपये, खेड़ी दौलतपुर की सामान्य पंचायत घर पर पांच लाख रुपये, गांव तिगड़ाना की गोशाला की शेड पर सात लाख रुपये से तैयार की जानी है। इसके अलावा भी अन्य विकास योजनाओं पर सांसद निधि से पैसा खर्च किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें