फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू और भारत स्काउट-गाइड के बीच एमओयू साइन, विद्यार्थियों को स्काउटिंग से जोड़ने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) और हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, चंडीगढ़ के बीच एमओयू साइन किया गया जिसके तहत विद्यार्थियों को स्काउटिंग गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

समझौता ज्ञापन पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और भारत स्काउट एवं गाइड के ट्रेजर प्रो. राकेश गुप्ता ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर हरियाणा राज्य की प्रशिक्षण आयुक्त लक्ष्मी वर्मा ने विश्वविद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं को स्काउट एवं गाइड संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने युवाओं के सर्वांगीण विकास और देश के अच्छे नागरिक बनने के लिए स्काउट एवं गाइड में रोवर और रेंजर के रूप में शामिल होकर सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड एक स्वैच्छिक, गैर-राजनीतिक और शैक्षिक संगठन है जो विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना विकसित करता है। साथ ही नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कौशल विकास पर भी बल देता है।
विज्ञापन

फिजिकल एजुकेशन विभागाध्यक्ष डॉ. लक्खा सिंह ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने की क्षमता प्रदान करता है। कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी विभाग की डॉ. दीपक कुमारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें