फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोहतक से गांजा लेकर भिवानी आ रहा बाइक सवार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरक। सदर थाना पुलिस भिवानी ने शुक्रवार को रोहतक से गांजा लेकर भिवानी आ रहे बाइक सवार खरक कलां निवासी गोविंद उर्फ बिंदू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 502 ग्राम गांजा बरामद कर बाइक कब्जे में ली।
विज्ञापन

थाना सदर भिवानी की खरक कलां पुलिस चौकी के एएसआई महेश कुमार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से रोहतक से गांजा लेकर भिवानी आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने खरक कलां में नाकाबंदी की। इसी दौरान बाइक सवार गोविंद उर्फ बिंदू को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 502 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक भी कब्जे में ले ली।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर भिवानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मेहनत-मजदूरी करता है और उक्त मादक पदार्थ रोहतक से बेचने के लिए लेकर आया था। गिरफ्तार आरोपी गोविंद को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए। पुलिस ने मामले में बरामद गांजे और बाइक को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें