फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Bhiwani: ट्रक ने बाइक सवार बच्ची व मां को कुचला, दोनों की मौत

Sun, 29 May 2022 01:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

युवक डेढ़ माह की भांजी को दवा दिलाकर बाइक से बहन के साथ गांव लौट रहा था। भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर बाईपास के समीप सड़क हादसा हुआ। ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में भिवानी-चरखी दादरी मुख्य मार्ग पर बाईपास के पास शनिवार दोपहर बाद तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से जा रही डेढ़ माह की बच्ची व उसकी मां को कुचल दिया। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां-बेटी के शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दिए बयान में गांव पैंतावास खुर्द निवासी 23 वर्षीय पुलकित ने बताया कि वह अपनी 22 वर्षीय बहन आशा के साथ करीब डेढ़ माह की भांजी प्रिया को दवाई दिलाने के लिए बाइक पर भिवानी आया था। शनिवार दोपहर बाद बहन व भांजी को बाइक पर लेकर गांव लौट रहा था। बाईपास के समीप पहुंचे तो साइड से तेज रफ्तार एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक उसकी बहन और भांजी को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग गया।

परिजनों ने बताया कि गांव पैंतावास खुर्द निवासी 22 वर्षीय आशा की शादी करीब दो साल पहले नीमड़ीवाली निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। धर्मेंद्र किसी दूसरे राज्य के एक अस्पताल में नौकरी करता है। आशा की डेढ़ माह की बेटी प्रिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसे डॉक्टर के पास दिखाने के लिए आशा अपने भाई पुलकित के साथ भिवानी आई थी।
विज्ञापन


इलाज के बाद बाइक से ही सभी गांव लौट रहे थे कि इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। सदर थाना पुलिस ने शनिवार शाम को नागरिक अस्पताल में मां व बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराया। वहीं पुलिस ने घायल पुलकित के बयान दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

दुर्घटना आशंकित है नया बाईपास का मोड़
रोहतक रोड के गांव निनान से चलकर दादरी रोड और लोहारू रोड को मिलाने वाला करीब 13 किलोमीटर का नया बाईपास हाल ही में चालू हुआ है। पिछले एक माह में भिवानी-दादरी रोड बाईपास के मोड़ पर यह दूसरा हादसा है। यह दुर्घटना आशंकित है। हालांकि हाईवे अथॉरिटी ने इस मोड़ पर कुछ ब्रेकर भी बनाए हैं, मगर एक तरफ की सड़क पर कोई ब्रेकर या संकेतक नहीं है, जिसकी वजह से तेज रफ्तार वाहन अचानक इस मोड़ पर दूसरे वाहनों के लिए दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें