फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बारिश के बाद बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, लारवा जांच अभियान जारी

विज्ञापन
बारिश के बाद पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल के पास जमा पानी। 
विज्ञापन
भिवानी। बारिश के बाद जिले में जगह-जगह हुए जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हालांकि अभी तक जिले में मलेरिया व डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है इसके बावजूद विभाग लगातार लारवा जांच में जुटा हुआ है और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चला रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर रखी हैं। इसके साथ ही रेपिड रिस्पोंस टीमों का भी गठन किया गया है। पिछले वर्षों में मलेरिया प्रभावित रहे गांवों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष शहरी क्षेत्र में 22,926 घरों की जांच की जा चुकी है जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 1,80,809 घरों की जांच पूरी हो चुकी है। इनमें से दो घर पॉजिटिव मिले हैं जिन्हें सावधानी बरतने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा 88,680 कंटेनरों की जांच की गई है जिनमें से तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मिले स्थानों पर विभाग की ओर से दवा का छिड़काव किया गया है।

विभाग ने इस वर्ष अब तक की जांच
शहरी क्षेत्र में घर कवर 22926
ग्रामीण क्षेत्र में घर कवर 180809
शहरी क्षेत्र में ब्लड स्लाइड 2947
ग्रामीण क्षेत्र में ब्लड स्लाइड 21838
कंटेनर जांच 88680
पॉजिटिव कंटेनर 03
पॉजिटिव घर 02

डेंगू व मलेरिया के लक्षण
ठंड के साथ तेज बुखार आना
सिर दर्द व बदन दर्द
खून की कमी होना
भूख नहीं लगना
कमजोरी महसूस होना

ऐसे करें बचाव
अपने घरों के आसपास जलभराव न होने दें।
-अगर पानी लंबे समय तक जमा रहता है तो उसमें दवाई का छिड़काव करें।
-पानी की टंकी को ढक कर रखें, उन्हें नियमित साफ करें।
-रात को सोते समय ऐसे कपड़ों का इस्तेमाल करें जिससे पूरा शरीर ढक जाए।
-अगर शरीर में किसी प्रकार के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें।
-घरों में मच्छरों से बचाव का प्रबंध करें।
-अपने आसपास सफाई रखें।


बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में अपने घरों के नजदीक पानी एकत्रित न होने दे। घर की छतों से भी अतिरिक्त कचरा हटा दें। मच्छरों से बचाव का प्रबंध करें। सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं। -डॉ. रघुवीर शांंडिल्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले नौ वर्षों में मिले मलेरिया व डेंगू मरीजों की स्थिति

वर्ष मलेरिया मरीज डेंगू मरीज

2026 00 00

2025 03 30

2024 01 175

2023 01 278

2022 01 123

2021 00 356

2020 01 49

2019 03 13

2018 70 50

नोट : पिछले नौ सालों में सिर्फ वर्ष 2024 में चिकनगुनिया के चार मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें