फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर सेना भर्ती रैली: भिवानी के विभिन्न तहसीलों के दौड़ 2000 से अधिक युवा

विज्ञापन
भीम स्टेडियम में आयोजित सेना भर्ती में दौड़ते युवा। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भीम खेल परिसर में आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती रैली में शुक्रवार को तोशाम, बवानीखेड़ा, लोहारू, दादरी, बाढड़ा व बहल तहसील के युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए शारीरिक मापदंडों से गुजरे। शुक्रवार तड़के तीन बजे से एंट्री शुरू की गई, जिसमें करीब 2000 युवा शामिल हुए। युवाओं के दस्तावेजों व कद की जांच की। इसमें खरा उतरने के बाद युवाओं को 1600 मीटर के ट्रैक पर दौड़ाया गया। दौड़ पूरा करने वाले युवाओं से विभिन्न शारीरिक गतिविधियां करवाई गई। सफल विद्यार्थियों का बुधवार को मेडिकल जांच होगा। शनिवार को भिवानी व सिवानी तहसील के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे।
भर्ती स्थल का एसडीएम ने किया निरीक्षण
एसडीएम एवं सेना भर्ती रैली के नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल ने भीम स्टेडियम में अग्निवीर योजना के तहत आयोजित सेना भर्ती रैली स्थल का जायजा लिया। इस दौरान भर्ती रैली प्रबंधक आनंद सांकले से अग्निवीर सेना भर्ती रैली बारे विस्तार से चर्चा की और संबंधित अधिकरियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर की 21 व 22 को भर्ती
जिला चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के युवाओं के लिए अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर की 21 नवंबर को भर्ती होगी। जिला भिवानी व रेवाड़ी के युवाओं की 22 नवंबर को अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर की भर्ती होगी। भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के युवाओं के लिए अग्निवीर तकनीकी पद की भर्ती 23 नवंबर को होगी।
जिला भिवानी व चरखी दादरी के युवाओं के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती 24 नवंबर को होगी व जिला रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के युवाओं के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती 24 नवंबर को होगी। रिजर्व डे 20 व 25 नवंबर को होगा।
---------
भीम खेल परिसर में आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती का जायजा लिया गया। साथ ही सेना अधिकारियों से भर्ती को लेकर बातचीत की। 25 नवंबर तक आयोजित होने वाली रैली शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से चल रही है। शनिवार को भिवानी व सिवानी तहसील के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे।
विज्ञापन

- संदीप अग्रवाल, एसडीएम कम सेना भर्ती रैली के नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें