फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रदेशभर में 12,000 से अधिक अध्यापक देंगे परीक्षा

Sat, 28 Jun 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्कूल शिक्षा निदेशालय व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति और पीएमश्री स्कूलों में नियुक्ति के लिए शिक्षकों व प्राचार्यों के चयन के लिए 30 जून को परीक्षा होगी। इस परीक्षा में प्रदेशभर के करीब 12,000 से अधिक अध्यापक परीक्षा देंगे। प्रदेश में कमिश्नरी स्तर पर कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एचटेट की तर्ज पर ओएमआर आधारित परीक्षा होगी।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति और पीएमश्री स्कूलों में नियुक्ति के लिए परीक्षा छह श्रेणियों में आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में प्रिंसिपल, पीजीटी, हेड मास्टर, एलिमेंट्री स्कूल हेड मास्टर, टीजीटी, प्राइमरी हेड अध्यापक की श्रेणियां शामिल हैं। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगें। प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए चार विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस परीक्षा में एचटेट के स्तर के प्रश्न भी शामिल होंगें।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, हिसार और रोहतक कमिश्नरी में परीक्षा आयोजित कराएगा। परीक्षा 30 जून को दोपहर दो बजे से शाम 3:30 तक कराया जाएगा। प्राइमरी हेड अध्यापक श्रेणी की परीक्षा 70 अंक की होगी। वहीं, अन्य सभी श्रेणियों की परीक्षा 60 अंक की होगी। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


अध्यापकों की स्क्रीनिंग परीक्षा 30 जून को होगी। यह परीक्षा एचटेट के लेवल की होगी। परीक्षा को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। - डॉ. मुनीष नागपाल, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें