फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: उम्मीद से अधिक बाजारों में हुई धन की वर्षा, करीब सवा सौ करोड़ का रहा भिवानी में ओवरऑल कारोबार

Fri, 10 Nov 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। धनतेरस पर शहर का कारोबार उम्मीद से कहीं अधिक रहा। भिवानी में करीब सवा सौ करोड़ का ओवरऑल मार्केट का कारोबार रहा। वहीं दूरबीन से सुरक्षा प्रहरियों ने बाजारों की निगरानी की। दिवाली तक दूरबीन से बाजारों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी और सादी वर्दी में भी कर्मी भीड़ के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

दिवाली तक कई रूट भी बंद रहेंगे। जिन पर वाहनों की नो एंट्री रहेगी। शहर में शुक्रवार को धन तेरस पर खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी, जिसकी वजह से सरकुलर रोड पर भी वाहनों का दिनभर लंबा जाम लगा रहा। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। यातायात पुलिस के भी दिनभर चौक चौराहों पर जाम सुलझाने में ही पसीने छूटे।
धनतेरस पर सर्राफा मार्केट में देर शाम तक रौनक रही। खरीदार लक्ष्मी गणेश की मूर्ति और आभूषणों की खरीद के लिए जुटना शुरू हो गए। करीब 15 से 20 करोड़ के आसपास सराफा बाजार में बिक्री का अनुमान है। वहीं बर्तनों और कपड़ा मार्केट भी काफी ज्यादा रहा। कांसे के बर्तनों के साथ स्टील बर्तन भी महिलाओं ने खरीदे। इस दौरान पूजन सामग्री की दुकानों पर अधिक मारामारी दिखी।
विज्ञापन

लोग धनतेरस पर झाड़ू खरीद करने के लिए उमड़े रहे। वहीं दिवाली पूजन में खील खिलौने खरीदने के लिए भी लोगों ने खासी रुचि दिखाई। ऑटो मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में भी इस बार अच्छा कारोबार रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स वाहनों के प्रति ज्यादा रुझान रहा। करीब 1200 इलेक्ट्रॉनिक्स दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई। वहीं साढ़े सात सौ से अधिक गाड़ियां भी बिकीं। इस दौरान 35 करोड़ों का कारोबार ऑटोमोबाइल मार्केट में हुआ जो पिछले साल के मुकाबले अधिक रहा।


फुटपाथ पर सजी स्टॉलों पर भी झुमे रहे खरीदार
बाजार की फुटपाथों पर मिट्टी के दीये और सजावटी समान की स्टॉले सजी थीं, जिन पर दिनभर महिलाएं और लोग सामान खरीदने के लिए झुमे रहे। लोगों की भीड़ में सामान खरीद के लिए आए लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हुई। बाजारों में वाहनों का प्रवेश को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।


बाजारों के रूट वाहनों के लिए हुए बंद
शहर के बाजारों में आठ से अधिक पुलिस नाके लगाए हुए हैं। इसकी वजह से बाजारों की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को नाकेबंदी कर बंद कर दिया गया। बैरिकेड्स के जरिये केवल पैदल आने जाने का ही रास्ता छोड़ा गया। लोग सामान खरीद के लिए बाजार में पैदल ही पहुंचे। गाड़ी लेकर आने वालों को भी करीब एक किलोमीटर दूर अपनी गाड़ी पार्क करनी पड़ी।

दिवाली खुशियों का त्योहार है, इसमें हम सबको मिलकर आपसी सौहार्द और परंपरागत रूप से मनाना चाहिए। मैं सभी जिला वासियों को दिवाली की शुभकामनाओं के साथ उनकी सुरक्षा का हर संभव विश्वास दिलाता हूं। पुलिस प्रशासन की तरफ से पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जिलावासियों से भी अपील है कि वे पुलिस प्रशासन का कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन

-वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें