फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शिव मंदिर के दानपात्र के ताले तोड़कर रुपये चोरी

Mon, 17 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
खरक। गांव कलिंगा के शिव मंदिर के दानपात्र के ताले तोड़कर रुपये चोरी का आरोप लगा है। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर खरक कलां चौकी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कलिंगा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह शिव मंदिर में पूजा करते हैं। उन्होंने 16 फरवरी को देखा कि मंदिर के तीनों दानपात्रों के ताले टूटे थे। सीसीटीवी कैमरों के तार भी काटे गए थे। उन्होंने मनोज के फोन से सीसीटीवी की फुटेज देखी तो 15 फरवरी की रात साढ़े नौ बजे गांव का ही अक्षय वहां घूमता दिखाई दिया। इसी दौरान दानपात्रों को देखकर उनके ताले तोड़ने का प्रयास किया गया। इसके पांच से सात मिनट बाद ही सीसीटीवी के तार काट दिए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें