फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवकों ने किशोर का अपहरण कर किया कुकर्म

Sun, 19 Mar 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा क्षेत्र के एक गांव का नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले वालीबॉल खिलाड़ी का अपहरण कर कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। खिलाड़ी ने चार युवकों पर अपहरण करने, जबरन शराब पिलाने का प्रयास और कपड़ों पर शराब डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौंवी कक्षा में पढ़ने वाला करीब 15 वर्षीय किशोर वालीबॉल खेलने के बाद शुक्रवार सायं स्टेडियम से बाहर निकला तो चार युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और खेतों में ले गए जहां उसके साथ कुकर्म किया। किशोर ने आरोप लगाया कि उसे शराब पिलाने का भी प्रयास किया मगर उसने नहीं पी, उसके बाद आरोपियों ने उसके कपड़ों पर शराब डाल दी। करीब साढ़े आठ बजे आरोपी युवक उसे गांव के बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में कुछ बताया तो जान से मार देंगे। उसने घर आकर अपने परिजनों को सारी बात बताई। जिसके बाद परिजन बाढड़ा थाने पहुंचे और किशोर को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में बाढड़ा थाने से हेड कांस्टेबल सीताराम ने बताया कि किशोर से कुकर्म की शिकायत आई है। अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें