फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार गया था दिल्ली, चोरों ने खंगाला घर

विज्ञापन
फोटो 33 चोरी के बाद खुली अलमारियां और बिखरा सामान - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी गली गोकलचंद आर्य के एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बना डाला। चोर घर के अंदर से 78 हजार रुपये की नकदी सहित करीबन चार लाख कीमत के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर ले गए। चोर घर के अंदर से कीमती सामान समेटने के बाद मकान के अंदर खड़ी बाइक को भी ले उड़े। चोरी की वारदात की सूचना पड़ोसियों ने मकान मालिक को दी। परिवार के सभी सदस्य करीबन पांच दिन पहले दिल्ली में एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। मकान मालिक ने बुधवार को वापस लौटकर देखा तो मकान के सभी दरवाजे खुले थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके का निरीक्षण कर तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

शहर के घोसियान चौक पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र की गोकलचंद आर्य गली निवासी अमित ने बताया कि उसका होलसेल मोबाइल का कारोबार है। घर में उसकी पत्नी, एक बेटे के साथ रहता है। करीबन पांच दिन पहले वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली में अपने मामा के घर गया हुआ था। बुधवार को उसके पिता जो उसके भाई के पास रहते हैं, उनका फोन आया कि मकान खुला हुआ है और ताले भी टूटे हुए हैं। इस सूचना पर वह दिल्ली से भिवानी आया और मकान में पहुंचकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अमित ने बताया कि चोरों ने गेट के बाहर लगे ताले और पांच कमरों के ताले तोड़ डाले और फिर मकान के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अमित ने बताया कि चोर उसके घर के अंदर से अलमारी में रखी 78 हजार रुपये की नकदी, करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण सहित मकान के अंदर ही खड़ी एक बाइक भी ले गए। चोरों ने पूरे घर का सामान खंगाल और चप्पे-चप्पे की छानबीन की है। उसने बताया कि चोरों ने घर के अंदर कोई भी कीमती सामान नहीं छोड़ा। सब कुछ समेटकर ले गए। चोरी हुए सामान का आंकलन अभी पूरी तरह से नहीं हुआ है। लेकिन प्रारंभिक तौर पर सोने चांदी के गहनों व नकदी एवं बाइक चोरी होने की पुष्टि कर दी है। अमित ने बताया कि चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया है। इसके बाद उसी रास्ते से चोर वापस आसानी से चले गए हैं। मकान बंद था, इसलिए उन्हें चोरी करते समय परिवार के सदस्यों का भी कोई डर भय नहीं था।
सुबह दी सूचना, शाम को आई पुलिस
परिवार के सदस्यों ने बताया कि पुलिस को चोरी की वारदात की सूचना सुबह ही दी थी, लेकिन पुलिस शाम को आई। मकान मालिक अमित दिल्ली गया हुआ था। जबकि परिवार के सदस्य सुबह ही मकान पर पहुंच गए थे और चोरी की घटना की सूचना अमित के भिवानी पहुंचने से पहले ही पुलिस को दी गई थी। मगर पुलिस शाम को मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें