कोरोना पॉजिटिव को ठीक होने के बाद फूल देकर विदा करते डॉक्टर व अन्य।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। शनिवार को एक ओर जहां छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक के बेटे, भांजे और पीए की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उल्लेखनीय है कि पिछले 29 मई को विधायक के हालुवास गेट वासी पीए की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अगले ही दिन विधायक परिवार सहित 15 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ऐसे में शनिवार को थोड़ी राहत मिली। विधायक के पीए के अलावा बेटे, और भांजे की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया था।
140 नए सैंपल भेजे, 207 की रिपोर्ट लंबित
कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए वाले स्थानों पर स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। शनिवार को 11 गांवों में और चार जगह भिवानी शहर में कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने पर प्रत्येक घर का सर्वे करके प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है। सिविल सर्जन ने बताया कि शनिवार को विभाग ने 140 सैंपल लिए हैं। शुक्रवार तक भेजे सैंपलों में से 207 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. कादयान ने कहा कि नागरिक मुंह पर मास्क का प्रयोग करें व बार-बार अपने हाथों को अवश्य धोएं। अनजान व्यक्ति की किसी भी चीज को ना छुएं। अगर किसी भी व्यक्ति को जुकाम-बुखार या गले में तकलीफ होती है तो वह तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके अपनी जांच अवश्य करवाएं।