फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: स्नातक में द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को दिया फीस जमा करवाने का एक ओर मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कॉलेजों में स्नातक के विभिन्न संकायों में द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय ने राहत दी है। द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी अब 31 अगस्त तक एडमिशन फीस जमा करवा सकेंगे। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आदेश पत्र जारी किया है। दरअसल यूजी कोर्सेज की द्वितीय व तृतीय वर्ष की फीस जमा करवाने की अवधि बहुत ही कम दी गई थी, जिसके चलते बहुत से विद्यार्थी दाखिले से वंचित रहे गए हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए फीस जमा की अंतिम तिथि बढ़ाई है, ताकि विद्यार्थी फीस जमा करवाकर दाखिला सकें। हालांकि इसको लेकर मंगलवार को छात्र इकाई इनसो ने विश्वविद्यालय कुलसचिव को ज्ञापन भी सौंपा था।
वहीं दूसरी ओर स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला के लिए 26 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग की जाएगी। इसकी तैयारियों में कॉलेज एडमिशन कमेटी लगी हुई है। कमेटी कॉलेज में खाली सीटों का विवरण ले रही है, ताकि इन पर दाखिला करवाया जा सकें। वहीं राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज की एडमिशन नोडल ऑफिसर प्रोफेसर रेखा शर्मा ने बताया कि जो भी विद्यार्थी स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला के इच्छुक हैं वे एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन कर दें, ताकि फिजिकल काउंसिलिंग में हिस्सा लिया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें