फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रात के समय घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों के शरारती तत्वों ने तोड़े शीशे

Sat, 04 Jan 2025 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
टूटा हुआ गाड़ी का शीशा।
विज्ञापन
भिवानी। शुक्रवार की रात को घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों के शरारती तत्वों ने शीशे तोड़ दिए। इसकी शहर थाना और सिविल लाइन पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में शहर के आदर्श नगर निवासी मनोज ने बताया कि उसने अपने घर के बाहर गाड़ी खड़ी की थी। शनिवार सुबह उठकर देखा तो चालक साइड का शीशा टूटा हुआ मिला। किसी शरारती तत्व ने पत्थर से शीशा तोड़ा है। उसने इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी है।
वहीं एडवोकेट रुपेश शर्मा ने बताया कि लोहड़ बाजार क्षेत्र में भी घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों के शीशे शरारती तत्वों ने तोड़ डाले। इसकी शिकायत भी शहर थाना पुलिस में दर्ज कराई गई है। बता दें कि शुक्रवार रात को घनी धुंध थी। ठंड की वजह से लोग घरों के अंदर दुबके हुए थे कि इसी दौरान शरारती तत्वों ने घरों के बाहर गली में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी विशेष यादव ने बताया कि इस संबंध में अगर कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें