फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव माइनर में फेंका

Mon, 15 Feb 2016 01:00 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव रतेरा के बाहरी इलाके में माइनर में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। चेहरे व शरीर से खून बह रहा था। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। चोटों के गंभीर निशानों को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।रविवार दोपहर करीब एक बजे रतेरा गांव की तोशाम-रतेरा माइनर में एक व्यक्ति का शव देखा गया। मृतक के चेहरे, कान, पांव पर गंभीर चोट लगी हुई थी और खून बह रहा था। वहां से गुजर रहे रतेरा की ढाणी वासी कुंदन नामक व्यक्ति ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक करीब 50 वर्ष का था और पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। खून बह रहा था। मृतक साधु बाबा की तरह दिख रहा था। आसपास पहचान के लिए प्रयास किया गया मगर पहचान नहीं हो पाई। सायं को पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। शरीर पर लगी चोटों को देखते हुए यह तय है कि बेरहमी से हत्या की गई है। अब मृतक कौन है और किसने हत्या की है, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। फिलहाल शव को पहचान के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। ग्रामीण कुंदन ने बताया कि वह अपने खेतों से गांव की ओर जा रहा था। जब माइनर की पुलिया पर पहुंचा तो देखा कि माइनर में व्यक्ति का शव पड़ा है और खून निकल रहे है। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। मामले में बवानीखेड़ा थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। करीब 50 वर्षीय व्यक्ति है। शरीर पर चोट के निशान है। ग्रामीण कुंदन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें