फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघानी के नजदीक सौरा माइनर टूटी, 30 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न

विज्ञापन
सिंघानी के नजदीक टूटी सौरा डिस्ट्रीब्यूटरी से जलमग्न खेत। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
शनिवार अल सुबह गांव सिंघानी के नजदीक सौरा डिस्ट्रीब्यूटरी अचानक टूट गई। जिससे आस-पास के खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। घटना की सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नहर का पानी बंद करवाकर नहर को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया। उधर, पीड़ित किसानों ने प्रशासन और सरकार से खेतों में नहर का पानी घुसने से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

किसान जितेंद्र, मेवासिंह, जिले सिंह, मीर सिंह आदि किसानों के अनुसार सुबह अचानक नहर टूटने से नहर का सारा पानी उनके खेतों में घुस गया। जिससे खेत में खड़ी सरसों और गेहूं की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई और फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई। पीड़ित किसानों ने प्रशासन और सरकार से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। कृषि अधिकारी चंद्रभान श्योराण ने बताया कि नहर टूटने से कई किसानों की करीब 30 एकड़ से अधिक गेहूं और सरसों की फसलें बर्बाद हुई है। जिसका आंकलन किया जाएगा।
जेई संजीव ने बताया कि सिंघानी के नजदीक शनिवार सुबह अचानक सौरा डिस्ट्रीब्यूटरी टूट गई थी। सूचना मिलते ही पिछले पंप हाउस से नहर का पानी बंद करवा दिया गया था। बहरहाल नहर का सुधारने का कार्य जोरों पर है। देर रात तक नहर को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें