मुआवजा वितरण धांधली मामले में कार्रवाई के लिए एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
फोटो : 32
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहारू। मुआवजा वितरण में धांधली मामले में संबंधित पटवारी और नंबरदार पर कार्रवाई की स्टेटस जानने के लिए किसान पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसडीएम लोहारू से मिला। पदाधिकारियों ने मामले में दोषियों पर की गई कार्रवाई के बारे में पूछताछ की।
किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक मुआवजा वितरण धांधली मामले के दोषियों पर कार्रवाई नही होगी तब तक संयुक्त किसान मोर्चा चैन से नहीं बैठेगा। इस दौरान किसानों ने इस मामले में कार्रवाई को लेकर आगामी 2 अगस्त को उपायुक्त भिवानी से मिलने का प्रस्ताव भी पारित किया।
इस मामले में किसान प्रतिनिधियों ने बताया कि एसडीएम ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपायुक्त महोदय के पास रिपोर्ट भेजने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में राजनीतिक दबाव के चलते पीछा छुड़वाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए किसानों का प्रतिनिधिमंडल 2 अगस्त को उपायुक्त से मिलने का प्रस्ताव रखा गया।
उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, संयुक्त किसान मोर्चा चैन से नही बैठेगा। प्रतिनिधिमंडल में भाकियू जिला अध्यक्ष मेवा सिंह आर्य, भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद, धर्मपाल बारवास, आजाद सिंह भूगंला, रविंद्र कसवां, कर्मवीर प्रधान, सूरत सिंह, कैप्टन इन्दराज, जयसिंह, हवासिंह, भरतसिंह शामिल रहे।