फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नीट में सफल मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में नीट परीक्षा पास करने पर छात्रा को सम्मानित करते विधायक घनश्याम दास सर्राफ, ज
विज्ञापन
भिवानी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थी रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में सम्मानित किए गए। विधायक घनश्याम सर्राफ और भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर, पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भिवानी के बच्चों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लगन और प्रतिभा के मामले में वे किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नीट जैसी देश की कठिनतम परीक्षाओं में सफलता हासिल करना साधारण उपलब्धि नहीं है।
यह विद्यार्थियों की अथक मेहनत, उनके माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भिवानी के ये होनहार विद्यार्थी डॉक्टर बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे। भाजपा परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चों ने इस परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि यदि हौसला बुलंद हो तो कोई भी मंजिल कठिन नहीं होती।
सम्मानित होने वाले मेधावी विद्यार्थियों में शिवम, अर्पित गर्ग, योगेश, हिमांशु, हर्ष, अंकित, अभिनव वशिष्ठ, लक्ष्य, एजेंलिना, रुद्रप्रताप, कुशलता, प्रिया और अंतिमा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें