फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मानसिक रूप से परेशान महिला ने लगाया फंदा

Fri, 17 Jan 2025 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के डिफेंस कॉलोनी में एक महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। औद्योगिक पुलिस थाना में इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और शुक्रवार शाम को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दिए बयान में डिफेंस कॉलोनी निवासी कर्ण ने बताया कि उसकी पत्नी सावित्री (52) पिछले कुछ अर्से से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसी के चलते उसने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक महिला को दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। औद्योगिक पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई संजय ने बताया कि मृतका के पति कर्ण के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें