खरक। क्षेत्र के गांव कलिंगा में दिमागी रूप से परेशान एक व्यक्ति ने सोमवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी माैत हो गई। मंगलवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
गांव कलिंगा निवासी 31 वर्षीय जयकुमार उर्फ धोलू पांच भाई बहनों में अविवाहित था। खरक पुलिस चौकी के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सोमवार रात को एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को मृतक जयकुमार उर्फ धोलू के शव का पोस्टमार्टम जिला नागरिक अस्पताल में करवाया गया। परिजनों के अनुसार जयकुमार पिछले कुछ अर्से से दिमागी रूप से परेशान रहता था। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।