फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राजस्व पटवारियों को नियुक्ति के 5 महीने बाद भी पूरा वेतन न मिलने पर डीसी को सौंपा ज्ञापन

Wed, 21 May 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
डीसी को ज्ञापन सौंपते  पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के राज्य उप प्रधान विकास राठी व ट्रेनी पटवारी
विज्ञापन
भिवानी। पटवारी एवं कानूनगो संगठन व नवनियुक्त पटवारियों ने बुधवार को लघु सचिवालय के उपायुक्त कार्यालय में डीसी महावीर कौशिक को 5 महीने से पूरा वेतन न मिलने पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पटवारी एवं कानून संगठन के राज्य उप प्रधान विकास राठी व जिला भिवानी प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि अक्तूबर 2024 में चयनित राजस्व पटवारियों ने अपनी नियुक्ति के पश्चात प्रशिक्षण शुरू किया था। नियुक्ति के लगभग 5 महीने बाद भी पूरा वेतन नहीं मिला है।
इस कारण सभी नव नियुक्त पटवारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान प्रशिक्षणाधीन पटवारी दीपक, इंदू, कविता हर्षल, जोनी भुक्कल, दलबीर परमार, मिलन सिंह, नितेश स्वामी, अनुभव चौहान, बिपिन सिंह, दीपक जांगड़ा हर्षमान, दीपक, इंद्र, कविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें