फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रेलवे की विभिन्न मांगों के लिए बीकानेर मंडल अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Thu, 01 May 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
रेलवे की विभिन्न मांगों को लेकर बीकानेर मंडल अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते  दैनिक रेल यात्री कल्य
विज्ञापन
भिवानी। वीरवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए बीकानेर मंडल से एडीआरएम रूपेश यादव, एसआर डीडब्ल्यू आदित्य मेगा, एसआर ईओएम जय प्रकाश, एसआर डीसीएम भूपेश यादव, एसआर डीईएम मनीष पद्मावत पहुंचे। दैनिक रेल यात्री कल्याण संगठन ने भिवानी क्षेत्र की ट्रेनों से संबंधित समस्याओं के समाधान एवं नई ट्रेनों की मांग के लिए मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

मांग पत्र सौंपते हुए दैनिक रेल यात्री कल्याण संगठन के सदस्य संतोष कुमार हुए कहा कि भिवानी क्षेत्र में रेल यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ी संख्या 54787 भिवानी-रेवाड़ी पैसेंजर के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया जाए। इस ट्रेन का प्रस्थान समय भिवानी से सुबह 6:25 बजे किया जाए, ताकि यह रेवाड़ी प्रात 8:25 बजे तक पहुंच सके।
इससे हजारों दैनिक यात्रियों, विशेषकर औद्योगिक क्षेत्र जैसे रेवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल, गुरुग्राम, पटौदी में कार्यरत कर्मचारियों को कार्यालय समय सुबह 9 बजे से पूर्व पहुंचने की सुविधा मिलेगी। साथ ही गाड़ी संख्या 14088 जैसलमेर दिल्ली रुणिचा एक्सप्रेस से जुड़ाव भी संभव हो सकेगा। भिवानी से इंदौर के लिए एक द्विसाप्ताहिक ओवरनाइट एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाए, जो रेवाड़ी, कोटा एवं उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचे।
विज्ञापन

यह ट्रेन भिवानी से सायं प्रस्थान कर अगली सुबह उज्जैन पहुंचे और वापसी में उज्जैन से सायं प्रस्थान कर अगली सुबह भिवानी पहुंचे। इसके लिए कालिंदी एक्सप्रेस के दृष्टि गत ट्रैक का उपयोग किया जा सकता है। एक दैनिक इंटरसिटी ट्रेन कोटा से भिवानी चलाई जाए, जो प्रात 4 बजे कोटा से चलकर दोपहर एक बजे तक भिवानी पहुंचे और वापसी में भिवानी से दोपहर 2 बजे चलकर रात्रि 11 बजे कोटा पहुंचे।
इसके लिए भी कालिंदी एक्सप्रेस के आइसीएफ रैक का उपयोग किया जा सकता है। गाड़ी संख्या 22919/20 चेन्नई-अहमदाबाद हमसफर एक्सप्रेस का विस्तार हिसार तक किया जाए और इसे भिवानी होते हुए संचालित किया जाए। इससे दक्षिण भारत और हरियाणा के पश्चिमी भाग के बीच यातायात सुविधा बेहतर हो सकेगी। हिसार से बंगलुरू वाया भिवानी, रेवाड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और हिसार से हावड़ा वाया भिवानी, रेवाड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को चलाया जाए। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि उपरोक्त सुझावों एवं मांगों पर यथाशीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर भिवानी एवं आसपास के यात्रियों को बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें